{"_id":"5b03dae14f1c1b165e8b64e2","slug":"181526979297-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों का एक वाहन फूंका, दूसरे पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों का एक वाहन फूंका, दूसरे पर पथराव
Updated Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पशु तस्करी की लगातार बढ़ रहे वारदातों के बाद लोगों का गुस्सा भी भड़कने लगा है। वीरवार सुबह लखनपुर टोल प्लाजा के नजदीक खड़े एक ट्रक में मवेशियों को पाकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आबकारी विभाग ने वाहन को कब्जे में ले लिया वहीं पुलिस ने इसके बाद लोगों के बढ़ते रोष को देखते हुए वाहन को बसंतपुर पुलिस चौकी भेजने की तैयारी कर ली। लोगों ने ट्रक पर पथराव शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही लखनपुर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया। कुछ ही देर बार लोगों ने एक महिंद्रा वाहन में पशु तस्करी की सूचना मिलते ही उसे लखनपुर कसबे से सटे इलाके में आग के हवाले कर दिया। पुलिस के पहुंचने तक लोग मौके से फरार हो गए। अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
माहौल बिगड़ता देख जिला पुलिस प्रमुख श्रीधर पाटिल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उधर, पुलिस ने ट्रक संख्या जेके02एपी8767 के जरिए पशु तस्करी मामले में आरपीसी की धारा 188 और 3 पीसीए में मामला दर्ज कर लिया है। मोहिंद्रा वाहन को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने आरपीसी की धारा 435 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आग के हवाले की गई महिंद्रा पिकअप पीबी 12 एन0992 के जरिए पशु तस्करी मामले में बलविंद्र सिंह निवासी लुधियाना और मोहम्मद शकील निवासी आरएसपुरा जम्मू को गिरफ्तार कर आरपीसी की धारा 188 और 3पीसीए में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, वाहन को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस की टीमों ने देर शाम तक दबिश देने का सिलसिला जारी रखा। शाम तक कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी सूचना है।
अब दिनदहाड़े होने लगी है पशु तस्करी
कठुआ जिले के विभिन्न रूट से होकर पशुओं की तस्करी की वारदातों में एकाएक बढ़ोत्तरी हो गई है। साफ है कि पशु तस्करों के हौसले बुलंद हैं। पहले जहां रात के समय पशु तस्करी का प्रयास किया जाता था वहीं अब दिन दिहाड़े ही लखनपुर के रास्ते पशुओं की तस्करी के प्रयास शुरू हो गए हैं। वीरवार को दो ऐसे मामले सामने आने के बाद दावों की पोल खुलती दिख रही है। लोगों ने बताया कि पशु तस्करी मामले में पकड़ा गया ट्रक मौके की तलाश में था और यार्ड के पास ही लगाया गया था। संभवत: मवेशियों को बेहोशी की दवा दी गई थी जो सुबह होते तक असरदार नहीं रही। मवेशियों के रंभाने से आसपास के लोगों को शक हो गया, जिसके बाद आबकारी विभाग ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। हैरत की बात है रावी दरिया के रास्ते दिनदहाड़े महिंद्रा पिकअप के जरिए भी पशु तस्करी का प्रयास हुआ, जिसे बाद में लोगों ने आग के हवाले कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी की मदद के पशु तस्करी की वारदातों को अंजाम नहीं दिया जा सकता है। ऐसे में जिला पुलिस प्रमुख को भी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई मददगारों पर सुनिश्चित करनेी चाहिए।