फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   नशा तस्करी नहीं रुकने पर भड़के ग्रामीण

नशा तस्करी नहीं रुकने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
नशा तस्करी नहीं रुकने पर भड़के ग्रामीण
कठुआ। नशा तस्करी नहीं रुकने पर शनिवार को कीड़ियां गंडियाल के लोगों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने कहा कि पुलिस इस इलाके की ओर ध्यान नहीं दे रही है। इसी कारण इस समय इलाके में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। लोगों ने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द ही गंभीर होकर इस कारोबार को रोकने के प्रयास नहीं किया, तो वे उग्र रुख अपना लेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे महिंद्र शर्मा ने कहा कि कीड़ियां गंडियाल में इस समय नशे का कारेबार फल फूल रहा है। पंजाब के बेहद करीब होने के कारण नशे के कारोबार को बढ़ाने में तस्कर सफल भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने कहा कि पड़ोसी राज्य से आकर लोग इलाके में देसी शराब का कारोबार कर रहे हैं। इसमें स्थानीय लोग भी साथ दे रहे हैं। जब वह स्थानीय लोगों को इसके लिए मना करते हैं तो पड़ोसी राज्य से आकर लोग उन्हें परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के माहौल में इलाके के युवा नशे के लती बन रहे हैं। ऐसे में पुलिस को सख्त कदम उठाने होंगे। लोगों ने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द ही इलाके में नशे के कारोबार पर रोक नहीं लगाई गई तो वह उग्र रुख अपनाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed