फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   हट्ट माश्का का क्रशर फिर सील

हट्ट माश्का का क्रशर फिर सील

विज्ञापन
हट्ट माश्का का क्रशर फिर सील
बसोहली। हट्ट माश्का के दलो इलाके में लगे क्रशर को एक बार फिर माइनिंग विभाग के डीएमओ ने सील कर दिया है। लोगों का आरोप था कि हिमाचल का यह स्टोन क्रशर अवैध रूप से जम्मू-कश्मीर की जगह पर चल रहा है। इस क्रशर के जरिये अवैध खनन किया जा रहा था।
विज्ञापन

विगत दिवस ग्रामीणों ने जिला सचिवालय के सामने मोर्चा खोला था और माइनिंग विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इसी कड़ी में हट्ट माश्का में कार्यवाही करते हुए अधिकारी ने अवैध स्टोन क्रशर को सील कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक कार्यवाही पूरी नहीं हो जाती, क्रशर को चलाने से परहेज करें। बता दें कि विगत दिनों लोगों ने अवैध क्रशर की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। अमर उजाला ने उनकी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अधिकारियों ने हट्ट माश्का में लगे अवैध क्रशर पर कार्रवाई करते हुए उसे सीज भी किया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सील करने के कुछ दिनों बाद क्रशर फिर से चलने लगा है। इसी कड़ी में वीरवार को माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर फिर से क्रशर सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed