फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   नकल करते पकड़े गए 18 विद्यार्थी

नकल करते पकड़े गए 18 विद्यार्थी

विज्ञापन
नकल करते पकड़े गए 18 विद्यार्थी
कठुआ। शुक्रवार को बारहवीं कक्षा की फिजिक्स और हिंदी परीक्षा के दौरान बोर्ड के जांच दस्ते ने 18 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। मामला कठुआ से सटे हटली हायर सेकेंडरी स्कूल का है जहां 137 परीक्षार्थी बारहवीं की फिजिक्स और हिंदी की परीक्षा के लिए बैठे थे। अचानक पहुंचे फ्लाइंग दस्ते ने दबिश दी तो परीक्षा केंद्र में चल रही बड़े पैमाने पर नकल की पोल खुल गई। जम्मू कश्मीर राज्य शिक्षा बोर्ड कठुआ के उप सचिव जंग बहादुर सिंह की टीम ने 18 परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ते हुए मामले बनाए। इस दौरान केंद्र पर्यवेक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिख दिया गया है। बोर्ड के उप सचिव ने बताया कि फिजिक्स की परीक्षा में 10 और हिंदी की परीक्षा में 8 विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा गया है। यह परीक्षा केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षकों की लापरवाही का बड़ा मामला है जिसके लिए उच्च अधिकारियों को लिख दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच टीम ने शुक्रवार को इसके अतिरिक्त खरोट हायर सेकेंडरी स्कूल, ग्लर्स हायर सेंकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्रों की भी जांच की है। बताया गया कि नकल करते पकड़े गए विद्यार्थी हायर सेकेंडरी स्कूल हटली के ही थे जिनके खिलाफ बोर्ड के नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed