फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   पुलिस के पेट्रोल पंप पर युवक की पिटाई

पुलिस के पेट्रोल पंप पर युवक की पिटाई

Sat, 22 Sep 2018 01:34 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के पेट्रोल पंप पर युवक की पिटाई
petrol pump
कठुआ। शहर के बीचों बीच जिला पुलिस प्रमुख कार्यालय से सटे पुलिस परिवार पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गए एक युवक से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुस्साए लोगों ने जिला पुलिस प्रमुख कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कॉलेज मार्ग को भी जाम किया। लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस विभाग की तरफ से चलाए जाने वाले पेट्रोल पंप के नोजल आपरेटर को जिला पुलिस लाइन कठुआ में लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घायल अनिल कुमार ने बताया कि दोपहर ढाई बजे के लगभग वह एसपी कार्यालय से सटे पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए गया। 100 रुपये का तेल डलवाकर हटा ही था कि उसे लगा कि शायद थोड़ा और तेल डलवा लेना चाहिए। उसने नोजल आपरेटर को 60 रुपये का तेल और डालने के लिए कहा, जिसके बाद नोजल आपरेटर के साथ उसकी बहस शुरू हो गई। अनिल ने आरोप लगाया कि नोजल आपरेटर के साथ उस समय ड्यूटी पर मौजूद चार से पांच अन्य कर्मचारियों ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उसके कपड़े भी फट गए। इसके बाद वह उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि अन्य लोगों के साथ भी पुलिस परिवार पेट्रोल पंप के कर्मी आए दिन बदसलूकी करते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। जिला पुलिस प्रमुख श्रीधर पाटिल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed