फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   आटा चक्की की चपेट में आकर दस वर्षीय बच्ची की मौत

आटा चक्की की चपेट में आकर दस वर्षीय बच्ची की मौत

Sat, 08 Sep 2018 11:04 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
आटा चक्की की चपेट में आकर दस वर्षीय बच्ची की मौत
कठुआ। जिला मुख्यालय के साथ सटे कसबा नगरी में वीरवार की देर शाम दर्दनाक हादसे में एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस समय पेश आया जब बच्ची अपने कुछ दोस्तों के साथ आटा चक्की के पास खेल रहे थे और बच्चों ने चक्की को घुमा दिया, जिससे दस वर्षीय बच्ची चक्की और बेल्ट के बीच फंस गई। बच्चों ने शोर मचाया तो परिजनों को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम कसबा नगरी के बत्ती मोड़ के पास आटा चक्की पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच बच्चों ने चक्की को घुमा दिया और दस वर्षीय बच्ची चक्की और बेल्ट में फंस गई। इससे छोटी बच्ची का चेहरा बुरी तरह से घायल हो गया। बच्चों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों कि मदद से उसे उपजिला अस्पताल नगरी पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी बच्ची को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया, लेकिन बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोज बच्चे इसी आटा चक्की के पास खेलने आते थे। जिस समय हादसा हुआ उस समय चक्की बंद थी। बच्चों के द्वारा चक्की को घुमाने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed