फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   एक ही रात में तीन घरों में चोरी से सनसनी

एक ही रात में तीन घरों में चोरी से सनसनी

Tue, 27 Mar 2018 10:29 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
एक ही रात में तीन घरों में चोरी से सनसनी
कठुआ। सिटी थाना के अधीन पड़ते पंद्राड़ इलाके में बुधवार की रात तीन घरों में चोरी की घटना से इलाके में सनसन फैल गई। सुबह चोरी का पता चलते ही इलाके के लोगों में इस बात के लिए चर्चा शुरू हो गई। पुलिस को सूचना मिली तो वह टीम मौके पर आई और बारी-बारी से घरों की छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पंद्राड़ में राम चंद, राजकुमार और हरबंस लाल के घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि राजकुमार के घर से चोर कुछ नहीं लेकर गए, लेकिन चोरी का प्रयास किया गया था। रामचंद, राजकुमार और हरबंस लाल द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार चोरों ने घर के दरवाजों के ताले तोड़कर घर में प्रवेश किया है। रामचंद के घर से चोर पंद्रह से बीस हजार रूपए के साथ साथ पांच से छह ग्राम सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। वहीं हसबंस लाल के घर से बीस से बाइस हजार रुपये और 35 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। राजकुमार के घर का दरवाजा टूटा है लेकिन चोरी कुछ नहीं हुआ है। भुक्तभोगियों ने बताया कि रात को सोने के बाद जब सुबह उठे तो घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उन्हें शक हुआ तो देखा की मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने घर में देखा तो पैसे और सोने के आभूषण गायब थे। पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया और पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed