फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

दुर्व्यवहार के चलते चौकी प्रभारी के खिलाफ एएसपी को की शिकायत

विज्ञापन
crime news
कठुआ। नगरी चौकी प्रभारी द्वारा लोगों से दुर्व्यवहार किए जाने के आरोप में कस्बे के लोगों का शिष्टमंडल शुक्रवार को अतिरिक्त एएसपी से मिला। शिष्टमंडल की अगुवाई करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के सन्नी कुमार ने एएसपी को बताया कि गत दिनों हुई मारपीट के संदर्भ में नगरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन चौकी प्रभारी मारपीट के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मारपीट में घायल हुए युवक को ही बार-बार चौकी बुला रहे थे। जब वो लोग इस संबंध में चौकी प्रभारी से घायल को थाने बुलाने संबंधी जानकारी लेने गए तो चौकी प्रभारी ने उन लोगों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस के इस तरह के रवैये को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि पुलिस लोगों के साथ ऐसा बर्ताव करेेगी तो लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठ जाएगा। ऐसे में लोगों को इंसाफ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने नगरी चौकी प्रभारी के रवैये को देखते हुए उन्हें चौकी से स्थानांतरित करने की मांग की। शिष्टमंडल की समस्या का संज्ञान लेते हुए एएसपी ने लोगों को भविष्य में ऐसा न होने के प्रति आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में गगन सिंह, मुल्क राज, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed