{"_id":"662702560a6a5541b00e19d7","slug":"crime-news-kathua-news-c-272-1-raj1001-101938-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बीती रात भी शाहदरा शरीफ में आर्म्ड पुलिस की पोस्ट के पास हुआ था ग्रनेड हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बीती रात भी शाहदरा शरीफ में आर्म्ड पुलिस की पोस्ट के पास हुआ था ग्रनेड हमला
Tue, 23 Apr 2024 06:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को करीब दो ढाई बजे के बीच भी शाहदरा शरीफ की जियारत के बिल्कुल पीछे आर्म्ड पुलिस की पोस्ट के पास भी आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया था। मगर ग्रेनेड आर्म्ड पुलिस पोस्ट पर नहीं लगा और साथ में नाले में जाकर फटा। सोमवार को सुबह से सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सबसे पहले तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी और शाम को इतना बड़ा हादसा हो गया।
वहीं थन्नामंडी के शाहदरा शरीफ में हुए आतंकी हमले के बाद राजोेरी में भी सुरक्षा हाई अलर्ट कर दी गई है और पुलिस और सीआरपीएफ जगह-जगह नाके लगाकर आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं। राजोरी में कई स्थानों पर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ का कड़ा पहरा है और राजोरी को थन्नामंडी से जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर भी कड़ा पहरा लगा दिया गया है।
राजोरी से अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ एसएसपी राजोरी भी हुए शाहदरा शरीफ के लिए रवाना
वही आतंकी हमले की खबर लगते ही राजोेरी से अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ एसएसपी राजौरी अमृतपाल सिंह भी शाहदरा शरीफ के लिए रवाना हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक एसएसपी शाहदरा शरीफ पहुंच चुके थे और वहीं डेरा डाले हुए थे और चारों ओर से सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है और इसकी निगरानी एसएसपी राजोेरी स्वयं कर रहे हैं।