फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: बस 50 फुट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, 22 घायल

विज्ञापन
crime news
कठुआ/बिलावर। बिलावर-धार डुगनू मार्ग पर यात्रियों से भरी मिनी बस 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक नौ वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 22 अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन

13 गंभीर रूप से घायल लोगों को उपजिला अस्पताल बिलावर में उपचार के बाद जीएमसी कठुआ और जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। हादसा सुबह नौ बजे के करीब पेश आया, जब अप्पर धार डूगनु से मिनी बस बिलावर की ओर आ रही थी। इस बीच सेरी गांव के पास पहुंचते ही मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 फीट नीचे लुढ़क गई। जब आसपास के लोगों को सड़क हादसे का पता चला तो वे दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। चीख पुकार के बीच राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कुछ घायलों को निजी वाहनों में डालकर बिलावर लाया गया तो वहीं बिलावर उपजिला अस्पताल से भी एंबुलेंस दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने मेटाडोर में सवार लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और निजी वाहनों से उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। इसमें नौ वर्षीय अंकुश कुमार निवासी धार डुगनू को डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। मेटाडोर में सवार कुल 23 लोगों में से आठ लोगों को जीएमसी कठुआ और जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जीएमसी जम्मू रेफर की गई महिला की पहचान 50 वर्षीय संगीता देवी निवासी धार डूगनु के रूप में हुई है। अन्य सात गंभीर रूप से घायल लोगों की पहचान 30 वर्षीय पिंकी देवी, 25 वर्षीय रेवा देवी, आठ वर्षीय दीक्षा, 70 वर्षीय हाजरा बानो, 16 वर्षीय भारती देवी, 45 वर्ष मीनो राम, 50 वर्षीय बाेधराज, 11 वर्षीय अरुण सिंह, 55 वर्षीय गयारा बेगम, 72 वर्षीय सरन दास 29 वर्षीय रेवा देवी, 18 वर्षीय सुनीता देवी सभी धार डूगनु निवासी रूप में हुई है। बस में सवार बाकी अन्य नौ लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है, जिनका इलाज बिलावर उप जिला अस्पताल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सड़क हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



##################


पति की तीमारदारी के लिए बेटे के साथ आ रही थी पिंकी


कठुआ। घर से सुबह मिनी बस में सवार होकर निकलीं पिंकी देवी अपने पति की तीमारदारी के लिए उपजिला अस्पताल बिलावर आ रही थीं। उनके साथ उनका बेटा भी पिता से मिलने के लिए निकला लेकिन सेरी गांव में मिनी बस हादसे का शिकार हुई। अब पिंकी देवी और उनका बेटा जीमएसी कठुआ में उपचार करवा रहे हैं। हादसे में ज्यादातर घायलों को फ्रेक्चर हुआ है। पिंकी देवी का कहना है कि पति पहले ही बीमार थे। अब उन दोनों के भी अस्पताल में आने के बाद परिवार के लोगों की चिंता और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed