फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: फिसलन के कारण बरातियों से भरी बस सड़क किनारे रुकी

विज्ञापन
crime news
बिलावर। रियाड से बग्गन जाने वाली सड़क पर फिसलन की वजह से बुधवार को बरातियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर रुक गई। गनीमत रही कि मिनी बस में सवार किसी भी बराती को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सतपाल, बाबूराम, सोमराज, महेंद्र सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले सरकार ने इस सड़क पर तारकोल बिछाया था, जो बीती रात को हुई बारिश से उखड़ गई है। सड़क पर जमा दलदल के चलते मिनी बस हादसे का शिकार होते होते बच गई। लोगों ने पीएमजीएसवाई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि रियाड से बग्गन चरण एक और चरण दो के सड़क निर्माण के लिए कई करोड़ों रुपये की राशि खर्च की गई लेकिन कुछ महीने पहले बिछाया गया तारकोल कुछ समय बाद उखड़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जाती है लेकिन गुणवत्ता का ख्याल न रखने की वजह से जनता के टैक्स के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है। लोगों ने जिला उपायुक्त कठुआ से सड़क पर बिछाई गई तारकोल की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed