फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: चार ने संदिग्ध अवस्था में निगला जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
crime news
कठुआ। जिले में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों ने संदिग्ध अवस्था में अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। सभी को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना नगरी क्षेत्र के पड़ियारी से आई है, जहां एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया। वीरवार शाम को हुई इस घटना के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे उपजिला अस्पताल नगरी पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। व्यक्ति की पहचान दलवीर कुमार पुत्र रामदास निवासी सुमवां पडियारी के रूप मे हुई है। दूसरा मामला बिलावर थाना क्षेत्र के कोहग मांडली में सामने आया है। जहां 30 वर्षीय महिला ने संदिग्ध अवस्था में कोई अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। तीसरा मामला भी बिलावर थाना क्षेत्र के गुडा कल्याल इलाके में हुआ है, जहां 35 वर्षीय महिला ने अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे परिजनों ने बिलावर उपजिला अस्पताल पर पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जबकि एक अन्य मामला कोटपुन्नू इलाके से सामने आया है, जहां 25 वर्षीय सुनील सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी दोलियां जट्टा ने अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed