फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: घर में घुसे व्यक्ति को किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
crime news
कठुआ। शहर के मानके तलाब स्थित घर में घुसे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान अजय चौधरी निवासी मोहरम नेपाल के रूप में बताई है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद घर में घुसे युवक के बारे में घर की मालकिन नरेश कुमारी ने बताया कि वह घर के एक कमरे में थी। इस बीच उन्होंने देखा कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर में छुपा बैठा है। जब उन्होंने उसे घर से निकालने का प्रयास किया तो वह कभी एक कमरे में तो कभी दूसरे कमरे घुस रहा था। इस बीच उनके घर पर आसपास के काफी लोग जमा हो गए। उन्होंने शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह कोई सही उत्तर नहीं दे रहा था। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में कठुआ सिटी थाना प्रभारी अजय सिंह चिब ने बताया कि लोगों की ओर से जाहिर किए गए शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा है। फिलहाल उसकी जांच की जा रही है। अगर वह किसी मामले में लिप्त पाया जाता है तो आगे कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed