{"_id":"662ec632566963405a0d6c34","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-109135-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: घर से नकदी उड़ाई, दो लोगों को दबाेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: घर से नकदी उड़ाई, दो लोगों को दबाेचा
विज्ञापन
बसोहली। बसोहली से करीब साढ़े चार किलोमीटर दूर रैहण के मदराखी मोड़ के पास एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर दो अज्ञात व्यक्ति फरार हो गए, जबकि दो लोगों को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया और उनके हाथ पांव रस्सियों से बांधकर बसोहली पुलिस को सूचित किया।
मदराखी में अब्दुल रहमान के घर के प्रांगण में आए चार अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें चकमा देकर चोरी को अंजाम दिया। अब्दुल रहमान ने बताया कि इन अज्ञात व्यक्तियों में से दो लोग घर के बाहर जादू टोने से पैसे डबल करने का झांसा दे रहे थे। वहीं उनके साथ आए दो अन्य व्यक्ति चोरी छिपे घर में प्रवेश कर गए और फ्रिज में रखा सामान निकालने लगे। जैसे ही घर के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने परिवार सहित घर के भीतर चोरी कर रहे दो अज्ञात व्यक्तियों को पकड़ लिया और उनके हाथों रस्सियाें से बांध दिए। इसके बाद पुलिस को सूचित कर दिया।
अब्दुल रहमान ने बताया कि पुलिस को सूचित करने के बाद पुलिस भी देरी से पहुंची। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों अज्ञात व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और पुलिस स्टेशन बसोहली में इन अज्ञात व्यक्तियों से जरूरी पूछताछ कर रही है। अब्दुल रहमान ने बताया कि उनके घर के भीतर एक बैग था। इसमें एक कंबल और करीब 30 हजार रुपये थे। वह भी दो अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गए। जब अज्ञात व्यक्तियों की छानबीन की गई तो उनके आधार कार्ड इत्यादि देखे गए तो वे भी फर्जी थे। उनके पास साथ लाए गए दो पहिया वाहन के भी पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे। वहीं बसोहली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। जो दो अज्ञात व्यक्ति भाग गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। अब्दुल रहमान ने उनके चोरी हुए पैसों की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। इस संदर्भ में थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।