फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: तीन सड़क हादसों में चार लोग घायल, एक रेफर

विज्ञापन
crime news
कठुआ। जिले में अलग-अलग हुए तीन सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ लाया गया है। इनमें से एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। संबंधित मामलों में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजबाग के पास हुई है। इसमें एक स्कूटी की टक्कर से वहां से गुजर रही महिला घायल हो गई, जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल महिला की पहचान 32 वर्षीय नीलम देवी पत्नी राजकुमार निवासी राजबाग के रूप में हुई है। दूसरी घटना उतरी गांव में पेश आई, जहां एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल का चालक व इसमें सवार महिला घायल हो गईं, जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय डिंपल कुमार पुत्र बलदेव राज निवासी पंदराड़ को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है, जबकि 40 वर्षीय पोली देवी पत्नी बलदेव राज निवासी पंदराड़ का जीएमसी कठुआ में ही उपचार जारी है। वहीं, एक अन्य घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरोट मोड़ के पास पेश आई है, जहां स्कूटी और ऑटो के बीच हुई टक्कर में 26 वर्षीय स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान सौरभ शर्मा पुत्र मोहनलाल निवासी मुट्ठी जागीर के रूप में हुई है। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed