फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल

विज्ञापन
crime news
कठुआ। जिले में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में लाया गया है। दो घायलों को उनके परिजन बेहतर उपचार के लिए पंजाब के निजी अस्पताल में ले गए हैं।
विज्ञापन


पहली घटना हीरानगर के गुडा मुंडिया में हुई, जहां मोटरसाइकिल के स्लिप होने से उस पर सवार 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार देर शाम हुई इस घटना के बाद उसे हीरानगर उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी नाजुक अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। घायल की पहचान राहुल शर्मा पुत्र करतार चंद निवासी गुडा मुंडियां के रूप में हुई है। दूसरी घटना बिलावर थाना क्षेत्र के उज्जवल लुढेरा के पास हुई है। यहां कार के सड़क से नीचे गिरने के चलते उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देर शाम हुई इस घटना के बाद दोनों ही घायलों को बिलावर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया है, लेकिन यहां से भी परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए पंजाब के निजी अस्पताल में ले गए हैं। घायलों की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी सांबा और 47 वर्षीय कमलेश कुमारी पत्नी हरी पाल निवासी नगरोटा गुज्जरू के रूप मे हुई है, जबकि एक अन्य हादसा वीरवार शाम को हटली मोड़ स्थित हाईवे पर पेश आया। यहां एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया, जहां दोनों ही युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। अस्पताल में लाए गए युवकों की पहचान विशाल पुत्र प्रवीण कुमार और नीरज पुत्र सुरेंद्र सिंह दोनों निवासी डोडा के रूप में हुई है। इस मामले में घायलों के परिजनों द्वारा किसी तरह का केस न करने के लिए सहमति जताने के कारण पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया है, जबकि गुडा मंडिया और उज्जपुल लुढेरा के पास हुई घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed