{"_id":"66a2d048512189c63708c3c4","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1005-111613-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चोरों ने दो घरों से लाखों के गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चोरों ने दो घरों से लाखों के गहने उड़ाए
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे गांव गोविंदसर की पंचायत-बी के वार्ड एक के कनवा मोहल्ले में बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर अलमारी में रखे करीब 22 लाख के गहने व 10 हजार की नकदी चुरा ली।
बुधवार की आधी रात को एक ही मोहल्ले में 200 मीटर की दूरी के अंदर दोनों घरों की पिछली तरफ लगी खड़की और दरवाजे को तोड़कर चोरी की गई। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह किसी पेशेवर गैंग का काम है, जिससे आसपास के लोगों को कानोंकान खबर तक नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक परिवार के मुखिया सुभाष चंद्र का कहना है कि जिस पेशेवर तरीके से चोरों ने इस चोरी को अंजाम दिया है। उसे लगता है कि किसी बड़े गिरोह का काम है। उन्होंने कहा कि चोर पहले उनके घर के पीछे लगी खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद अलमारी को तोड़कर उसमें रखे करीब 25 तोले सोने के बने गहनों को उड़ा ले गए। जब यह घटना घटी, उस समय वह घर के बरामदे में सो हुए थे, जबकि उनकी पत्नी और छोटी बहू घर के अंदर दूसरे कमरे में सोई हुई थीं। सुभाष चंद्र का कहना है कि जिस कमरे में चोरी हुई, वह उनके बड़े बेटा का कमरा है, जो बाहर से बंद किया हुआ था।
विज्ञापन
वहीं, 200 मीटर की दूरी पर स्थित दूसरे घर को निशान बनाने वाले घर के मालिक कुलदीप राज कहना है कि हालांकि उनका घर मोहल्ले के बीचोंबीच है। फिर भी चोर उनके घर के पीछे लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और लोहे की अलमारी में रखी एक सोने की चेन, तीन जोड़ी चांदी की बनी हुई पाजेव, एक चांदी का कड़ा (ब्रेसलेट) और 10 हजार की नकदी चुरा ले गए। कुलदीप ने बताया कि चोरों ने एक भी नकली आभूषण नहीं चुराया, जो उसी अलमारी में पड़ा हुआ था।
................
लगातार हो रही चाेरियां, पुलिस के हाथ खाली
जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। रामकोट में 10 दुकानों में सेंध, कठुआ के पारलीवंड में तीन दुकानों में चोरी, शहर के कृष्णा कॉलोनी में एक घर में चोरी, मेरथ में एक घर में चोरी लगाए जाने के मामले इसी महीने सामने आए हैं। चोरों की टोलियां लगातार पुलिस को गच्चा देकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर रही हैं।
दरअसल, शहर और उसके सटे इलाकों में लगातार हो रही इन चोरी की वारदातों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन हो रही चोरी की वारदातों पर पुलिस के हाथ एक भी चोर नहीं लगा है। पुलिस की ओर से लोगों को सीसीटीवी लगाने के लिए हिदायत दी गई है लेकिन इसके बावजूद भी लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। चोरों को पकड़ने में फिलहाल पुलिस कामयाब नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए जाने के बाद भी आज तक दर्जनों मामले अनसुलझे हैं।