फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime,kathua news,loot

हीरानगर में सुनार की दुकान में लूट का मामला

विज्ञापन
crime,kathua news,loot
कठुआ। हीरानगर के गुड़ा मुंडेयां में सुनार की दुकान से डेढ़ किलो चांदी लूटकर फरार दो लुटेरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को वारदात से कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के हैं। आरोपियों ने सोमवार शाम को गुड़ा मुंडेयां इलाके में सुनार निर्दोष वर्मा की दुकान की पहले रेकी की और फिर उसे अकेला पाकर दुकान में लूट की वारदात की।
विज्ञापन

एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सोमवार को हीरानगर थाना क्षेत्र के अधीन आते इलाके में लूट की वारदात हुई। स्वर्णकार निर्दोष ने पुलिस को सूचना दी कि शाम पांच बजे के करीब चार नकाबपोश बाइक पर आए, उनकी दुकान में घुसे और पिस्तौल, तेजधार हथियार दिखाकर डेढ़ किलो चांदी के साथ मोबाइल ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस फौरन हरकत में आई और चार में से दो लुटेरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में एक इंद्रजीत सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बाज वाली कोठी मंज रोड़ (अमृतसर) और दूसरा विशाल सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, मजीठिया रोड़ (अमृतसर) का है। इंद्रजीत से पिस्तौल और चार कारतूस, जबकि विशाल से तेजधार हथियार बरामद किया गया है। इनसे सेमसंग का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की बाइक भी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि दो लुटेरे फरार हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। अमृतसर पुलिस की मदद से जल्द दोनों भी पकड़े जाएंगे। बताया कि पकड़े गए आरोपियों का इंटर स्टेट आरोपियों के पुलिस रिकॉर्ड में नाम शामिल नहीं है। जांच में पता चला है कि आरोपियों पर कुछ मामले पंजाब में भी दर्ज हैं। लुटेरों का मकसद पंजाब से आकर ग्रामीण इलाके में सुनसान जगह पर दुकान को लूटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed