{"_id":"623cb0752e4b310d705792b1","slug":"crime-kathua-news-jmu2563534182","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की आत्महत्या मामले में प्रोफेसर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की आत्महत्या मामले में प्रोफेसर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज के 19 वर्षीय छात्र संजय कुमार पुत्र बोध राज निवासी चक भागा के आत्महत्या मामले में पुलिस ने धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर आरोपित प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं छात्र की मौत को लेकर डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों में दूसरे दिन भी रोष देखा गया। कॉलेज में दूसरे दिन हालांकि कोई शैक्षणिक गतिविधियां नहीं हुईं, लेकिन अपने सहपाठी की मौत से गुस्साए काफी विद्यार्थी कॉलेज में जमा रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कठुआ थाना प्रभारी ओपी चिब पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंचे और उन्होंने विद्यार्थियों को शांत कराते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की।
चक भागा निवासी छात्र संजय कुमार ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली थी। सहपाठी की असमय मौत पर रोष जताते हुए रितेश काटल ने कहा कि संजय की मौत राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर की कथित प्रताड़ना से हुई है। मौत से पहले संजय के लिखे पत्र से यह साफ हो गया है। ऐसे में आरोपित प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मृतक के परिवार को उचित मुआवजा भी दिया जाए। क्योंकि मृतक के पिता शारीरिक रूप से अक्षम है और मृतक ही घर का भविष्य था। उन्होंने कहा कि इसके अलावा घर के एक सदस्य को कोई भी सरकारी नौकरी दी जाए। अपनी इस मांगों को लेकर उन्होंने कॉलेज प्रशासन से बात भी की है, जहां से उन्हें आश्वासन मिला है कि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। वहीं पुलिस ने भी उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लिहाजा वह लोग किसी तरह से धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे। लेकिन इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर उनके सहपाठी को इंसाफ देने में कोई भी कोताही बरती गई तो वह लोग सड़क पर उतरने से परहेज नहीं करेंगे।
लोगाें के आंखों से छलके आंसू
पोस्टमार्टम के बाद छात्र संजय का शव जब गांव पहुंचा तो गांव में लोगों की आंखों में आंसू आ गए। इस मौके पर गांव के लोगों के साथ काफी संख्या में विद्यार्थी भी रहे। छात्रों ने अपने सहपाठी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। सरपंच पृथीचक प्रदीप सिंह ने घटना को दुखद बताते हुए पुलिस से इस मामले में निष्पक्ष जांच करने के साथ मृतक छात्र के परिवार से एक सदस्य को कॉलेज में नौकरी देने की मांग की है।