{"_id":"0493cbbfea72725b51f4b65d953654d3","slug":"cricket-match-organised-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगयाल क्लब ने सिंह इलेवन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुगयाल क्लब ने सिंह इलेवन को हराया
महानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
कसबे के शिव मैदान में चल रही एंटी ड्रग क्रिकेट प्रतियोगिता में क्रिकेट का रोमांच चरम पर पहुंच गया। रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में जेसीसी महानपुर ने वनखंडी क्रिकेट क्लब को हराया। दूसरे मैच में जुगयाल क्रिकेट क्लब ने सिंह इलेवन कठुआ को हराया।
विज्ञापन
दिन के पहले मैच में टास जीतकर वनखंडी क्रिकेट क्लब ने गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए जेसीसी महानपुर ने बारह ओवरों में केवल नौ विकेट खोकर 110 रन बनाए। टीम की और अभिषेक ने पांच छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। वहीं सोनू गुप्ता ने 21 रन बनाए। जशी ने 21 रन बनाए।
विज्ञापन
वनखंडी की ओर से उमेश ने तीन व दीपू ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वनखंडी क्रिकेट क्लब की टीम 71 रनों पर आल आउट हो गई। टीम की ओर से मुकेश ने 31 रन बनाए। वहीं संदीप, सोहन और शुभम ने तीन तीन विकेट हासिल किए। अभिषेक को मैच आफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सिंह इलेवन कठुआ ने बारह ओवरों में केवल 72 रन ही बनाए। टीम की ओर से शिवम ने 29 रन बनाए। वहीं आरके ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। जुगयाल की टीम ने आठ ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया।
टीम की ओर से रघु ने 27 व आरके ने 23 रन बनाए। सन्नी के खाते में तीन विकेट आए। आरके को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।