फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cricket match

Kathua News: क्रिकेट मैच के फाइनल की तैयारियों पर की चर्चा

विज्ञापन
cricket match
कठुआ। आठ जनवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जाने वाली पुलिस मॉर्टियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल की तैयारियों को लेकर शहीद वेलफेयर कमेटी ने बैठक की। इसमें आयोजन को यादगार बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान रविंदर सिंह सलाथिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि हिल्स व्यू राजोरी और वर्मा इलेवन साहनेवाल की टीम के बीच होने वाले महामुकाबले की व्यवस्था के साथ समापन समारोह में कमेटी के सदस्यों की भूमिका पर चर्चा की गई और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीद जवानों को याद करने के लिए कमेटी की ओर से शुरू की गई इस पहल को साल दर साल बेहतर बनाने के प्रयास किए गए हैं। इसके कारण उत्तर भारत की बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में पुलिस मॉटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुमार है। हमें इसकी भव्यता को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास को जारी रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुलिस महानिदेशक जम्मू कश्मीर नलिन प्रभात इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। लिहाजा हमारी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। सभी सदस्य अपने काम की जिम्मेदारी उसी सक्रियता से निभाएं, जिस तरह से वे इसको सफल बनाने के लिए पिछले 13 वर्षों से करते आए हैं। इस मौके पर समिति के राकेश सिंह सुंबडिया, मनमोहन सिंह, पंकज शर्मा, सौरभ शर्मा और हरीश सिंह अंदोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed