फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Court News In Kathua

Kathua News: विवाहिता को प्रताड़ित कर चोट पहुंचाने के दो आरोपी बरी

Thu, 29 May 2025 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 29 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Court News In Kathua
कठुआ। उप न्यायाधीश अमनदीप कौर ने विवाहिता को प्रताड़ित कर उसे चोट पहुंचाने के दो आरोपियों को बरी कर दिया। आदेश के अनुसार, अभियोजन पक्ष आरोपियों के अपराध को साबित करने में विफल रहा। चालानी रिपोर्ट के अनुसार दोनों आरोपियों के दोषसिद्ध होने की कोई संभावना नहीं है। लिहाजा दोनों आरोपियों के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर उनके व्यक्तिगत और जमानत बांड को भी निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


कोर्ट में दायर रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में शिकायतकर्ता और पीड़िता ने दो आरोपियों पर प्रताड़ित कर उसे चोट पहुंचाने का आरोप लगाया था। इसके बाद कठुआ पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498-ए, 323, 406, 34 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

दो फरवरी 2023 को दोनों आरोपियों के खिलाफ इन अपराधों के लिए आरोप तय किए गए थे। इसके बाद दोनों आरोपियों ने कोर्ट में दोषी होने की दलील नहीं दी और मुकदमा चलाने का दावा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाहों की सूची पेश की गई। सुनवाई के दिन मामले में पीड़िता और एक अन्य की गवाही ली गई। इसमें दोनों गवाहों ने बताया कि घटना के दिन शिकायतकर्ता और एक आरोपी के बीच तीखी बहस हुई थी।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायालय ने माना कि गवाहों के बयान से ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है कि पीड़िता के साथ आरोपियों ने कोई क्रूरता की है। इसलिए कोर्ट में शेष गवाहों की गवाही करवाना निरर्थक कार्य होगा। इससे अदालत का कीमती समय भी बर्बाद होगा। इसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को बाइज्जत बरी करने का आदेश सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed