{"_id":"60a3d1c68ebc3eb2a10dd28f","slug":"corona-virous-kathua-news-jmu2355005146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, इंतजामों में नहीं बरतें ढिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, इंतजामों में नहीं बरतें ढिलाई
विज्ञापन
उपमंडल में कोरोना महामारी से निपटने के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जिला उपायुक्त राहुल यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
बैठक के दौरान जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महामारी से लड़ने के लिए इंतजामों में किसी तरह की ढील न बरती जाए। अधिकारी स्वयं स्थिति पर नजर रखें, क्योंकि लोगों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन आइसोलेशन सेंटर में बेड जैसी सुविधाओं कि समय-समय पर रिपोर्ट करें।
उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस महामारी से लड़ने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। इसके लिए बनाए नियमों का पालन करें। एहतियात बरतने से ही इस महामारी को हराने में कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
बीडीसी चेयरमैन रामलाल कालिया ने कहा कि विद्युत विभाग लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे, ताकि घरों में रह रहे लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इस पर जिला उपायुक्त ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से बैठक कर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम राकेश शर्मा, बीएमओ स्वामी शरण भी मौजूद रहे।