फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona virous

जिले में 49 लोग कोरोना से संक्रमित

विज्ञापन
corona virous
जिले में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को 11 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से दस सामुदायिक संक्रमण के मामले हैं। इनमें पांच संक्रमितों के संपर्क में आए हुए हैं, तो वहीं अन्य पांच रैंडम जांच के दौरान संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा अब 49 हो गया है। पूर्व में संक्रमित दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाने के चलते आने वाले दिनों में मामलों में तेजी से उछाल दर्ज किया जा सकता है। एनएचपीसी की माश्का स्थित कॉलोनी में सामने आए 21 संक्रमितों के बाद जहां क्षेत्र में सख्ती जारी है। वहीं अन्य संक्रमितों में दो नगरी से सटे सैदपुर, एक गरनैडी, एक मामला वार्ड नंबर नौ हीरानगर, एक मामला सहार लोगेट, एक मामला कठुआ के वार्ड 21 और एक मामला शहर के वार्ड दस से सामने आया है।
विज्ञापन

सीएमओ कठुआ डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि कोरोना के मामले सामने आने के बाद जांच तेज कर दी गई है। रैंडम सैंपलिंग के साथ साथ संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लक्षण सामने आने पर खुद को आइसोलेट करते हुए नजदीकी जांच केंद्र में जांच करवाएं। संपर्क में आए हुए लोगों को भी जांच करवाने की सलाह दें। इसके साथ साथ घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें और दो गज की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजों में ही रेड जोन है लखनपुर कॉरिडोर
प्रदेश का प्रवेशद्वार और सड़क यातायात से रोजाना आने वाले हजारों लोगों के लिए मुख्य जरिया लखनपुर कॉरिडोर भले ही प्रशासन की ओर से रेड जोन एक बार फिर घोषित कर दिया गया हो, लेकिन हालात रेड जोन की तरह दिखाई नहीं दे रहे हैं। कॉरिडोर में बैरिकेडिंग से लेकर टेंट आदि पुलिस ने लगाए हैं, लेकिन कोरोना के एसओपी के पालन के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है। न तो कॉरिडोर में जांच कतारों में लगे लोग और न ही फार्म भरने या जमा करवाने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन करते दिखाई दे रहे हैं। निजी वाहनों से आने वाले लोगों को जांच के दायरे से अभी भी बाहर रखा गया है। ऐसे में प्रदेश के अन्य जिलों में अन्य राज्यों या प्रदेशों से आने वाले लोगों को मात्र एक सेल्फ डिकलेरेशन फार्म भरकर जाने दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लखनपुर में रोजाना पांच से आठ हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही है, जिसमें से अधिकतर माता वैष्णो देवी यात्रा को जाने वाले श्रद्धालु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed