फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona virous

मास्क न पहनने पर होगा 500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
corona virous
कठुआ में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है। अपील के बाद अब प्रशासन सख्ती के मूड में है। उल्लंघन करते पाए जाने पर जहां पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा, वहीं दोबारा पकड़े जाने पर एक हजार जुर्माना किया जाएगा। यह कार्रवाई संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार और एसएचओ को सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कोरोना रोकथाम को लेकर जारी नई गाइडलाइन के बाद अब सार्वजनिक स्थलों पर या फिर घर से बाहर निकलने पर बिना मास्क पकड़े जाने पर जुर्माना लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष राहुल यादव ने मास्क के सौ फीसदी इस्तेमाल को अनिवार्य करने की जरूरत के बाद यह आदेश जारी किया है। इसके तहत जिला अधिकारियों को भी अपने कार्यालय में कर्मचारियों और आने वाले लोगों का मास्क पहना होना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बाकायदा संबंधित क्षेत्र के एडीसी और एसडीएम को यह आदेश सुनिश्चित करने और समय समय पर जांच करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed