फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Corona infection in Kathua district prison, 24 infected including staff and prisoners

जिला कारागार कठुआ में पहुंचा कोरोना संक्रमण, स्टाफ व कैदियों सहित 24 संक्रमित

विज्ञापन
Corona infection in Kathua district prison, 24 infected including staff and prisoners
कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : SHRINAGAR
कठुआ। जिला कारागार में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शनिवार को जिला कारागार में तैनात स्टाफ और कैदियों सहित 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कारागार में 100 लोगों के रैपिड सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 24 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी परोल डॉ. राजिंद्र ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

वहीं, जिले में कोरोना संक्रमण के कारण एक और महिला की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद चक प्रताप सिंह निवासी 55 वर्षीय महिला को जीएमसी के आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है। महिला की मौत के साथ ही जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकडा 21 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

उधर, शनिवारा को जिले में 41 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इनमें से आठ का कोरोना प्रभावित क्षेत्रों का यात्रा इतिहास रहा है, जबकि 33 लोग सामुदायिक संक्रमण का शिकार हुए है। शनिवार को राहत की बात यह रही कि पूर्व से संक्रमित 59 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जिले में फिलहाल 579 कोरोना के सक्रिय मामले हैं, जबकि जिले में अब तक 1934 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed