फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Contaminated water is being supplied since last three days, let alone distance, even mouth is difficult

Kathua News: तीन दिन से मिल रहा दूषित पानी, पीना तो दूर मुंह धोना तक मुश्किल

Wed, 25 Jun 2025 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 25 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water is being supplied since last three days, let alone distance, even mouth is difficult
जल शक्ति विभाग के स्वच्छ पेयजल सप्लाई करने के दावे हो रहे खोखले साबित
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। जल शक्ति विभाग की ओर से स्वच्छ पेयजल सप्लाई करने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। बिलावर कस्बे की 5,000 से अधिक आबादी को पिछले तीन दिनों से दूषित पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवाई जा रही है। पिछले तीन दिनों से लोगों के घरों में दूषित पेयजल पहुंच रहा है। लोगों ने कहा कि पानी पीना तो दूर उससे मुंह धोना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासी ओमप्रकाश, सिद्धार्थ, अनिल और कमलेश कुमार ने बताया के दूषित पेयजल सप्लाई के कारण स्थानीय लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं या फिर निजी पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं। लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया और दूषित पेयजल सप्लाई की वजह से लोगों के बीमार होने का डर बना हुआ है। लोगों ने जल शक्ति विभाग को चेतावनी दी है कि जल्द अगर उनके घरों में स्वच्छ पेयजल सप्लाई उपलब्ध नहीं करवाई गई तो लोग संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
नाला नाज में स्थित पिछले कई वर्षों से बंद पड़े बोरवेल से पेयजल सप्लाई शुरू करवाई गई है और बंद पड़े बोरवेल से स्वच्छ पेयजल सप्लाई करने के लिए दो दिन तक का समय और लग जाएगा। लोगों को स्वच्छ पेयजल सप्लाई जल्द उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिव दर्शन, एईई जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed