फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Consumers of Ward 14 protest against unannounced power cuts

Kathua News: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ वार्ड 14 के उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

Wed, 18 Jun 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 18 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Consumers of Ward 14 protest against unannounced power cuts
बिजली की अघो​षित कटौती बंद करने की मांग करते वार्ड 14 के लोग। 
कठुआ। शहर में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे परेशान वार्ड 14 के स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बिजली निगम के खिलाफ विरोध, प्रदर्शन कर रोष जताया। जमकर नारेबाजी कर उन्होंने नियमित रूप से बिजली आपूर्ति करने की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एक तरफ बिजली निगम स्मार्ट मीटर लगाकर 24 घंटे आपूर्ति का दावा तो कर रहा है, लेकिन धरातल पर ऐसा करने में निगम नाकाम रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर सुरेश कुमार भंडारी ने कहा कि सोमवार रात वार्ड 14 में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है। बिजली कार्यालय में कई बार फोन करने के बाद भी घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं की गई। इसी कारण लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारियों की मिलीभगत से कम आपूर्ति देकर गरीबों तक के घरों में अधिक रकम के बिल भेजे जा रहे हैं।
उपभोक्ताओं का कहना था कि कहने के लिए गरीबों की 200 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। एक पंखा और एक, दो बल्ब लगाने वाले गरीबों के घर में एक हजार रुपये से ज्यादा के बिल भेजना गलत है। लिहाजा उन्होंने जिला उपायुक्त से समस्या सुलझाने की मांग की है। इस दौरान रमेश कुमार, सुरेश चंद्र, जानकी प्रसाद, रेखा, विमला, संतोषी, हरभजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed