फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   construction work

नगर कमेटी नालियों की कराई सफाई

विज्ञापन
construction work
वार्ड संख्या 8 नालियों की सफाई करता नगर कमेटी का सफाई कर्मी। संवाद - फोटो : KATHUA
बसोहली। वार्ड-आठ में शिव मंदिर के समीप गंदगी से भरी छोटे बड़े नालों व नालियों की सफाई शुरू कर दी गई। 23 मई को अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर कमेटी के अधिकारी हरकत में आ गए। कमेटी के प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने यहां सफाई का काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर कमेटी द्वारा वार्ड संख्या-8 की नालियों से गंदगी को बाहर निकाला गया, वहीं छोटे-मोटे नालों की भी पूरी तरह से सफाई की गई। बता दें कि बरसात के पूर्व नगर कमेटी के सफाई के प्रबंध अधूरे थे। कई दिन से पानी नालियों में जमा होने के कारण मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों का खतरा बना हुआ था। इस पर नगर कमेटी के ईओ पीआर सागंड़ा ने बताया था कि जल्द इस पर काम किया जाएगा। खबर प्रकाशित होने के दूसरे ही दिन सभी गलियों की सफाई कर दी गई। अधिकारी ने लोगों से भी अपील की कि बसोहली नगर में अगर कहीं भी सफाई व्यवस्था का अभाव है इसकी जानकारी नगर कमेटी कार्यालय में जरूर साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed