फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Congress Held Protest in Kathua

Kathua News: कांग्रेस नेताओं ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Congress Held Protest in Kathua
जिला सचिवालय के बाहर केंद्र सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बिलावर के लोहाई मल्हार इलाके में तीन लोगों की निर्मम हत्या के बाद शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शनों का सिलसिला थम नहीं रहा। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को खत्म करने की मांग उठाई।

घटना का विरोध करने के लिए डीसी कार्यालय के समक्ष जमा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना के लिए केंद्रीय गृहमंत्री को जवाबदेह ठहराते हुए जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के कठुआ ब्लाॅक प्रधान विशु अंदोत्रा ने भाजपा पर रोष जताते हुए कहा कि जिस तरह से जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय नेताओं को बिलावर जाने से रोका जा रहा है। उससे साफ है निर्दोष लोगों की हत्या के मामले में भी भाजपा अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाह रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा इतनी पाक-साफ है तो वहां राजनीतिक भेदभाव क्यों किया जा रहा है। वहीं, निर्दोष शर्मा ने कहा कि पूरे जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिला सबसे शांत जिला था। प्रदेश की सुरक्षा जबसे उपराज्यपाल के हाथ में आई है, तब से यहां लगातार हालात खराब होते जा रहे हैं। इससे साफ है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर की शांति व्यवस्था को बनाए रखने में असफल साबित हुई है। कांग्रेस नेत्री ने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार से तो उम्मीद करना ही बेमानी हो गया है। लिहाजा आज वह अपनी मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेज रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed