फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Congress burnt the effigy of the central government on the highway

कांग्रेस ने हाईवे पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the central government on the highway
दयाला चक में हाईवे पर केंद्र सरकार का पुतला जलाकर प्रर्दशन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। - ? - फोटो : KATHUA
हीरानगर। सरकारी भूमि खाली कराने की कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस ने दयाला चक में हाईवे पर केंद्र सरकार का पुतला जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यहां मौजूद पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से गरीब लोग परेशान हैं। जिन लोगों ने बंजर जमीनों पर कई सालों तक मेहनत करके इन्हें खेती लायक बनाया उनसे आज यह जमीनें छीनी जा रही हैं।

उन्होंने कहा हम इस तरह के आदेशों के पूरी तरह से खिलाफ हैं। अगर सरकार का यही रवैया रहा तो यहां भी सिंघु बॉर्डर की तरह हालात बनने में देरी नहीं लगेगी। सरकार महंगाई, बेरोजगारी पर रोक लगाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। जो लोग खेतों में मेहनत करके दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर रहे हैं उन पर भी अब सरकार की बुरी नजर है। कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और गरीब किसानों के हक के लिए डटकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेगी। सरपंच विनय शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। जो फैसले केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के लोगों के खिलाफ लिए जा रहे हैं उसके लिए दूसरों को दोषी ठहराते हैं। प्रदर्शन में प्रवीण भगत, रमेश कुंडल, दीवान खजूरिया, जुगल बाली, मुरारी लाल शर्मा, पंच प्रदीप शर्मा, युवा नेता गगनदीप आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed