{"_id":"637d1881ff0d955e907bcd3d","slug":"conflict-kathua-news-jmu2728599185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जमीन ने मारा भाई का जमीर, छोटे भाई व उसकी पत्नी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जमीन ने मारा भाई का जमीर, छोटे भाई व उसकी पत्नी को मार डाला
विज्ञापन
बेटे के शव के पास विलाप करती मां को संभालते पुलिसकर्मी। - संवाद।
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। कठुआ जिले के हीरानगर उपजिले की तहसील मढीन में मंगलवार को एक दोहरे हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी। लब्दु चक में भूमि विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। मौके पर मौजूद उसकी मां रोकती रही, लेकिन उसने मां की एक न सुनी। पहले भाई को, फिर उसकी पत्नी को उसने बेरहमी से काट डाला।
जानकारी के मुताबिक गांव लब्दु चक निवासी भगतराम के बड़े बेटे राजकुमार और छोटे बेटे नरेश कुमार के बीच लंबे समय से भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर दोनों के बीच कई बार लड़ाई हो चुकी थी। दोनों का मामला पंचायत में भी पहुंचा था, जिसमें पंचों ने विवाद का समाधान करते हुए दोनों को मिल बांट कर खेती करने की सलाह दी थी। इसके बाद भी विवाद ठंडा नहीं हुआ। और, मंगलवार को राजकुमार ने नरेश कुमार और उसकी पत्नी आरती देवी को जान से मार डाला।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार राजकुमार के सिर पर इस तरह खून सवार था कि उसने भाई और उसकी पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर मारा। इसके बाद वह फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची, और घटनास्थल से सुबूत जुटाए। एक घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
-----
मौके से जुटाए सुबूतों और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। अपराध के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- आरसी कोतवाल, एसएसपी, कठुआ
-----
नवजात बच्ची व सात साल का बच्चा मिनटों में हो गए अनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। मढीन तहसील के गांव लब्दु चक में भूमि विवाद ने एक हंसते खेलते परिवार को निगल लिया। जमीन की लड़ाई इस हद तक पहुंच गई की एक दुधमुंही बच्ची और सात साल का बच्चा कुछ ही मिनटों में अनाथ हो गए। मंगलवार को राजकुमार के सिर पर खून सवार था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब उसका छोटा भाई खेतों में डालने के लिए खाद लाया तो राजकुमार उसके घर पहुंचा।
वहां, उसने छोटे भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी राजकुमार की हैवानियत शांत नहीं हुई, और उसने भाई की पत्नी आरती को भी मार डाला। आरती ने कोई 25 दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था। राजकुमार की मां कांता देवी उस समय नरेश के ही घर में थी। बड़े बेटे की हैवानियत को देखते हुए वह छोटे बेटे की मौत के बाद अपनी बहु की जान बचाने आई। वह राजकुमार के आगे गिड़गिड़ा रही थी, लेेकिन राजकुमार ने उसकी एक न सुनी और आरती पर लगातार हमले करता रहा, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इसी बीच राजकुमार ने अपनी मां को भी धक्का मार दिया, जिससे वह एक ओर जा गिरी और उसे भी चोट आई। वारदात को अंजाम देने के बाद राजकुमार घटनास्थल से फरार हो गया।
-----
मां रोकती रही, बेटा काटता रहा
कांता देवी ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में बहस होती थी। मंगलवार को वह घर में पोती को लेकर बैठी थीं। तभी बाहर से चिल्लाने की आवाज आने लगी। जब वह दौड़ते हुए बाहर आईं तो देखा कि नरेश कुमार पर राजकुमार ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया है। इसके बाद वह बहु की ओर बढ़ने लगा। कांता ने कहा कि उन्होंने बहु को बांहों में भर लिया, और राजकुमार से बार-बार फरियाद की कि उसे छोड़ दे। लेकिन, उसने एक न सुनी और धक्का देकर उसे दूर कर दिया। इसके बाद उसने बहु को भी मार डाला। नरेश का बेटा उस समय स्कूल गया था।