फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Conflict in Kathua

Kathua News: भूमि विवाद पर दो गुटों में चली लाठियां, पांच घायल

Fri, 06 Jun 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 06 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Conflict in Kathua
कठुआ। कीडियां गंडियाल के रामनगर इलाके में भूमि विवाद के कारण दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लाठियां और पत्थर बरसाए गए। इनमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

मामला वीरवार दोपहर का है। इसमें दोनों गुट विवादित जमीन पर अपने कब्जे का दावा कर रहे हैं। इसी बीच दोनों गुटों में कहासुनी के बाद विवाद शुरू हो गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठियां और पत्थर बरसाए।
विज्ञापन

एक युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। चार अन्य भी घायल हुए हैं। इनमें ओल्ड रामनगर कीड़िया गंडयाल निवासी बलबीर कुमार पुत्र जोगिंदर पॉल, लाल चंद पुत्र रोडा राम, सोम राज पुत्र चानो राम, मधु पत्नी रूप लाल और सुदेश कुमारी पत्नी मोहिंदर पॉल शामिल हैं। जीएमसी कठुआ में उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनपुर के थाना प्रभारी त्रिभुवन खजूरिया ने बताया कि घायल लोगों की जांच जीएमसी में करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed