फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   classes start from april in kv

Kathua News: प्रदेश को मिले 13 नए केंद्रीय विद्यालयों में अप्रैल से शुरू होंगी कक्षाएं

Thu, 30 Jan 2025 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 30 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
classes start from april in kv
रामकोट में पहुंची केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम। संवाद - फोटो : kathua
केवीएस की टीम ने रामकोट में केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित जगह का किया निरीक्षण, अस्थायी इंतजामों के तहत इमारत की उपलब्धता भी जांची
विज्ञापन

कठुआ। प्रदेश के मंजूर हुए 13 नए केंद्रीय विद्यालयों में आगामी शिक्षा सत्र से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार से प्रदेश के इन सभी केंद्रीय विद्यालयाें के लिए चयनित साइट और अस्थायी व्यवस्था के तहत चलने वाली कक्षाओं के भवन की समीक्षा शुरू हो गई है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन के डिप्टी कमिश्नर नागेंद्र गोयल ने संगठन के अन्य अधिकारियों के साथ इसकी शुरुआत रामकोट केंद्रीय विद्यालय की साइट का निरीक्षण करने के साथ की है। जिले के दूसरे केंद्रीय विद्यालय बनी की साइट और अस्थायी कक्षाओं के लिए भवन का निरीक्षण करने के लिए टीम फरवरी के पहले सप्ताह में जाएगी। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में 13 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। प्रदेश में मौजूदा समय में 39 केंद्रीय विद्यालय हैं।
विज्ञापन

नए विद्यालय खुलने से इनकी संख्या 52 हो जाएगी। नए केंद्रीय विद्यालय प्रदेश में साक्षरता के ग्राफ को तो ऊपर उठाएंगे ही, साथ ही दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इससे दूरदराज इलाकों में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा ग्रहण करने का विद्यार्थियों का सपना जल्द पूरा होगा। पांच वर्ष पूर्व ही इन दोनों केंद्रीय विद्यालयों के लिए 30-30 कनाल भूमि की पहचान कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोट के हालिया मंजूर हुए डिग्री कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि से सटकर केंद्रीय विद्यालय की इमारत बनाए जाने की योजना है। वहीं बनी के चांदल में केंद्रीय विद्यालय को लेकर भूमि का चयन पूरा किया जा चुका है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम यही जांचने पहुंची थी कि पांच साल बाद इन केंद्रीय विद्यालयों के लिए जमीन और इमारतों की उपलब्धता की वर्तमान स्थिति क्या है।
संगठन के प्रशासनिक अधिकारी ललित शर्मा ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक शुरू करने के लिए प्रशासन की ओर से दी जाने वाले इमारताें को जांचा जा रहा है। रामकोट में प्रशासन को जमीन खाली कर उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। साथ ही अप्रोच रोड का निर्माण किया जाना जरूरी है।

इन जिलों में खोले जाएंगे केंद्रीय विद्यालय : प्रदेश के जिला रामबन में गूल और रामबन में दो नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इसी तरह जिला कठुआ के बनी और रामकोट, जिला रियासी में रियासी व कटड़ा (ककरियाल) में केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। इसके अलावा जिला पुलवामा के रतनीपोरा और गैलेंडर (चांदरा), जिला किश्तवाड़ के मुगल मैदान, जिला पुंछ के गुलपुर, जिला कुपवाड़ा के द्रगमुल्ला, जिला सांबा के विजयपुर, जिला उधमपुर के पंचैरी में नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed