{"_id":"67be185d6310f6df190335bc","slug":"class-start-in-newly-made-13-kv-from-1st-april-kathua-news-c-201-1-knt1008-117768-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एक अप्रैल से प्रदेश के 13 केंद्रीय विद्यालयों में कक्षाएं शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एक अप्रैल से प्रदेश के 13 केंद्रीय विद्यालयों में कक्षाएं शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग और केंद्रीय विद्यालय संगठन के बीच लीज डीड को लेकर प्रक्रिया जारी : नागेंद्र गोयल
-स्कूल चलाने के लिए अस्थाई व्यवस्था जांची जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। प्रदेश के लिए मंजूर हुए 13 नए केंद्रीय विद्यालयों में एक अप्रैल से कक्षाएं शुरू करने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग और केंद्रीय विद्यालय संगठन के बीच लीज डीड पर हस्ताक्षर किए जाते हैं जिसकी प्रक्रिया जारी है।
यह बातें कठुआ पहुंचे केंद्रीय विद्यालय संगठन के जम्मू संभाग के डिप्टी कमिश्नर नागेंद्र गोयल ने कहीं। स्कूलों के लिए अस्थायी कक्षाएं शुरू करने को लेकर 10 से 15 कमरों की जरूरत होती है। पूर्व में प्रस्तावित की गई इमारतों में इन सुविधाओं को लेकर रिव्यू किया जा रहा है। उम्मीद है कि अप्रैल से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि रामकोट में उन्होंने खुद टीम के साथ अस्थायी व्यवस्थाओं और केंद्रीय विद्यालय के लिए चिन्हित जगह का जायजा लिया।
आने वाले दिनों में टीम बनी में भी स्थिति का जायजा लेगी। बनी केंद्रीय विद्यालय के विंटर जोन के संबंध में उन्होंने कहा कि यह प्रशासन के साथ बैठकर फैसला लिया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन कमेटी की सिफारिशों आधार पर ही सत्र चलाया जाएगा। ज्ञात रहे कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम ने जनवरी अंत में रामकोट में केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित जमीन के साथ साथ अस्थायी प्रबंधों का जायजा लिया था। प्रदेश में नए विद्यालय खुलने से इनकी संख्या 52 हो जाएगी।