फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities,water

हैंडपंप खराब, पानी के लिए भटकते लोग

विज्ञापन
civic animities,water
बिलावर। बिलावर तहसील कार्यालय के पास चौगान में लगा हैंडपंप एक साल से खराब पड़ा है। कई बार इस संबंध में भूजल विभाग को अवगत कराया गया है, लेकिन खराब हैंडपंप को ठीक नहीं किया गया। जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि तहसील कार्यालय के पास लगे हैंडपंप पर दुकानदार और अन्य लोग पेयजल के लिए निर्भर हैं, लेकिन संबंधित विभाग ने हैंडपंप को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। नतीजतन दुकानदारों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि हर दिन दूरदराज इलाकों के लोग अपने कामकाज के लिए तहसील कार्यालय आते हैं। जिन्हें पेयजल के लिए दिक्कत होती है। लोग तहसील कार्यालय के पास दुकानों से पानी लेते हैं। दुकानदारों ने बताया कि पेयजल सुविधा के लिए लगाया गया हैंडपंप शोपीस बनकर रह गया है। जिसका इन दिनों कोई फायदा नहीं मिल रहा। लोगों ने भूजल विभाग से मांग किया है कि जल्द तहसील कार्यालय के पास लगा हैंडपंप ठीक कराया जाए। जिससे लोगों को पेयजल की किल्लत से निजात मिल सके।
विज्ञापन

नगर कमेटी बिलावर के पूर्व चेयरमैन राकेश चंदेल ने बताया कि बीते साल गर्मियों के दिनों में हैंडपंप खराब हुआ था, जिसे एक साल बीतने के बाद भी ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार दामिल चंदेल ने बताया कि तहसील कार्यालय के पास हैंडपंप के अलावा पानी का कोई अन्य स्रोत नहीं है। उससे भी लाभ नहीं है, जिससे दुकानदार परेशान होते हैं।

दुकानदार दलजीत सिंह ने बताया कि कई बार गुहार लगा चुके हैं कि हैंडपंप ठीक किया जाए, लेकिन सुनवाई नहीं है। तहसील कार्यालय में लोग आते हैं फिर पानी तलाश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed