फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

चला में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग

विज्ञापन
civic animities
कठुआ। बनी के खूबसूरत चरागाहों से परिपूर्ण चला का इलाका इन दिनों भारी पेयजल संकट से जूझ रहा है। हालात ये हैं कि गर्मी बढ़ने पर जहां ग्रामीण अपने सीजन डेरों पर पहुंच चुके हैं, वहीं पेयजल संकट के चलते रोज बावलियों पर गहमागहमी बढ़ने लगी है। चला में एक मात्र प्राकृतिक बावली सूखने की कगार पर है। ऐसे में महिलाओं की टोली सुबह ही कतारबद्ध होकर पानी लेने के लिए निकलतीं हैं। सीमित पानी कितने लोगों की प्यास बुझाए, ऐसे में आखिरी रास्ता ग्रामीणों के पास अब दूषित तालाब के पानी को पीने का ही बचा है।
विज्ञापन

चला के स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बावली पर रोजाना महिलाओं के बीच गहमागहमी का माहौल रहता है। गर्मी बढ़ने के बाद इलाके में एक मात्र बावली ही पेयजल का स्रोत है। जो सूखने की कगार पर पहुंच चुकी है। हालात यह हैं कि रिचार्ज इतना है कि जिससे एक परिवार का गुजारा होना भी मुश्किल है। महिलाएं बावली पर पहुंचकर पानी भरने के लिए झगड़ती नजर आती हैं, जिसका विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले वे प्रदर्शन करके भी सरकार को जगाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन दूरदराज इलाकों में आम लोगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed