{"_id":"62546e3ff2d5057a5666df6b","slug":"civic-animities-kathua-news-jmu257588978","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान पहुंचा 40 के पार, देसी फ्रिज की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान पहुंचा 40 के पार, देसी फ्रिज की मांग बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को कठुआ प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया है। वैसे गर्मी की दस्तक मार्च माह से हो गई थी, लेकिन अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही जिले का तापमान 40 डिग्री पार कर गया। लू चलने का सिलसिला शुरू है। अब लोग गर्मी से राहत पाने के लिए देसी फ्रिज खरीदने में जुट गए हैं। देसी फ्रिज जैसे मिट्टी का घड़ा व सुराही, गगरी और थर्मस की मांग बढ़ गई है। मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी बढ़ने से इसका कारोबार करने वालों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है।
मिट्टी के बर्तनों को लेकर लोगों का मानना है कि इनका पानी शीतल और मीठा होता है। साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। वहीं ग्राहकों की मांग देखकर कुम्हार भी डिजाइनर बर्तन बना रहे हैं। वहीं पंजाब और राजस्थान से आए मिट्टी के बर्तन भी बिक रहे हैं। मिट्टी से बनी सुराही, घड़े, गगरी और थर्मस की कीमत 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है। वहीं मिट्टी के बर्तन तैयार करने वाले लोगों ने बताया कि लोगों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए हम डिजाइनर बर्तन तैयार कर रहे हैं। बताया कि कोरोना के बाद रोजगार में सुधार आया है और लोग मिट्टी का बर्तन खरीद रहे हैं। खरीदार सुरेश कुमार, रेखा देवी, सचिन ने बताया कि मिट्टी की सुराही में पानी फ्रिज जैसा ठंडा होता है। जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।