फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

मोटर लगाकर खुद किया पेयजल समस्या का समाधान

विज्ञापन
civic animities
जल शक्ति विभाग द्वारा पेयजल समस्या का समाधान न किए जाने से परेशान पृथी चक पंचायत के वार्ड नंबर तीन के लोगों ने खुद समस्या के समाधान के लिए पहल की है। गांव के लोगों ने वहां बंद पड़े डीप बोर हैंडपंप में मोटर लगाकर पेयजल समस्या दूर करते हुए विभाग को आइना दिखाया है। ग्रामीण जितेंद्र का कहना है कि बारिश के दौरान उनके गांव में पानी की सप्लाई करने वाली पाइप लाइन बह गई थी, जिसे उस वक्त विभाग ने यह कहकर मरम्मत करने से इनकार किया था कि अभी बारिश का मौसम है।
विज्ञापन

अगर इस दौरान एक बार फिर खंड में तेज बहाव हुआ, तो पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो सकती है। लिहाजा पाइपलाइन को बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद ही ठीक किया जाएगा। लेकिन उसके बाद विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल हो गई और उनका काम फिर से लटक गया। लगातार 8 महीने तक विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद जब समस्या का समाधान होता नहीं दिखा, तो हताश निराश गांव के लोगों ने खुद पहल करने की ठान ली। गांव के सभी लोगों ने पैसे जुटाकर डीप बोर हैंडपंप में मोटर लगाया।
विज्ञापन

करीब 60 हजार रुपये खर्च कर लगाई गई मोटर से अब गांव में हर घर को पर्याप्त पानी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गांव के मंदिर के पास भी हैंडपंप को मंदिर कमेटी की तरफ से मोटर लगाई गई है। वहां भी अब पेयजल की कोई किल्लत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed