फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

धार महानपुर से कठुआ बस सेवा बंद, लोग परेशान

विज्ञापन
civic animities
बसोहली। धार महानपुर से कठुआ बस सेवा बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग कठुआ जाने के लिए पहले धार महानपुर से बसोहली पहुंचते हैं, फिर बसोहली से बस में बैठकर कठुआ की ओर रवाना होते हैं, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बरबादी होती है। धार महानपुर ब्लॉक की बीडीसी चेयरमैन सुषमा जमवाल ने बताया कि धार महानपुर से कठुआ बस सेवा शुरू की गई थी, जो अज्ञात कारणों से बीते कई दिनों से बंद पड़ी है, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बस सेवा किन कारणों से बंद है, इसकी प्रशासन को बेहतर तरीके से जानकारी है, लोग अपनी परेशानियां लेकर उनके पास पहुंच रहे हैं। चैयरमैन ने बताया कि लोगों को रोगों के उपचार हेतु जीएमसी कठुआ जाना पड़ता है। इसके अलावा अन्य कामों के लिए भी उन्हें कठुआ के सरकारी महकमों का रुख करना पड़ता है, मगर बस सेवा न होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चेयरमैन ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर जम्मू को पत्र लिखकर मांग की है कि धार महानपुर से कठुआ के लिए बंद पड़ी बस सेवा को शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि धार महानपुर इलाके के लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed