{"_id":"68595f2818585131c508f53b","slug":"chota-saddam-takes-over-sarni-dangal-kathua-news-c-201-1-knt1008-121299-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: छोटा सद्दाम ने महाराष्ट्र के बल्लू को चटाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: छोटा सद्दाम ने महाराष्ट्र के बल्लू को चटाई धूल
Tue, 24 Jun 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
गुडा कल्याल के सरनी में रविवार को ऐतिहासिक वार्षिक दंगल में भिड़ते पहलवान। संवाद
- फोटो : kathua
गुडा कल्याल सरनी में वार्षिक दंगल का आयोजन
जम्मू-कश्मीर सहित हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, चंडीगढ़ और राजस्थान के साथ ईरान के नामी पहलवान पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। गुडा कल्याल सरनी में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए इस दंगल में जम्मू-कश्मीर सहित हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, चंडीगढ़ और राजस्थान के साथ ईरान के नामी पहलवान पहुंचे।
दंगल में मुख्य अतिथि बिलावर के विधायक सतीश शर्मा के साथ गुच्छु मलेशिया, जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी, राजपूत सभा के सदस्य और एसडीपीओ बिलावर नीरज पडियार मौजूद रहे।
दंगल कमेटी सरणी (गुडा कल्याल) ने शाम 4 बजे पहली कुश्ती के साथ दंगल का शुभारंभ किया। दंगल में कुल 50 से अधिक कुश्तियां करवाई गईं। दंगल परिसर में 30 से 40 हजार दर्शक मौजूद रहे। दंगल कमेटी ने इस वर्ष बड़ी माली के 3 मुकाबले करवाए। इसमें ढाई लाख की इनामी राशि के लिए करवाई गई पहली बड़ी माली का मुकाबला महाराष्ट्र के बल्लू पहलवान और होशियारपुर के छोटा सद्दाम पहलवान के बीच करवाया गया। 20 मिनट तक चले इस मुकाबले में दोनों ही पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। अंत में छोटा सद्दाम पहलवान विजेता रहे।
विज्ञापन
दूसरा बड़ा मुकाबला दो लाख चालीस हजार की इनामी राशि के लिए तालिब बाबा फ्लाई पहलवान और ईरान के होदी पहलवान के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में तालिब बाबा फ्लाई पहलवान ने जीत हासिल की। तीसरा बड़ा मुकाबला डेढ़ लाख की इनामी राशि के लिए ईरान के इरफान पहलवान और डोडा के नदीम पहलवान के बीच करवाया गया। करीब 15 मिनट चले इस मुकाबले में दोनों ही पहलवानों ने बेहतरीन कुश्ती का प्रदर्शन किया। इसमें डोडा के नदीम पहलवान ने चित पट लगाकर ईरान के इरफान पहलवान को हराया। विजेता पहलवानों को दंगल कमेटी के सदस्य ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दंगल कमेटी सरणी (गुडा कल्याल) ने दंगल परिसर पर पहुंचे दर्शकों का आभार जताया। धार सड़क किनारे आयोजित इस दंगल को सफल बनाने में यातायात विभाग, जल शक्ति विभाग, पुलिस विभाग और बिजली विभाग ने कार्य किया।