{"_id":"56df308f4f1c1be67d8b45ab","slug":"child-falling-in-the-tub-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"टब में गिरने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टब में गिरने से मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरी चौकी के अधीन पड़ते गांव जरमाल में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो वर्ष के बच्चे की टब में गिरने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से पूरा गांव सदमे में है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
अचानक हुई इस मौत पर किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है। जिस बच्चे की किलकारियां सबके लिए खुशी लाती थीं, उसकी खामोशी ने पूरे गांव को खामोश कर दिया। जानकारी के अनुसार दो वर्षीय सूक्ष्म की मौत घर पर ही टब में गिरने से हो गई।
विज्ञापन
घर पर सूक्ष्म जब खेल रहा था तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में आंगन में रखे टब में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। नगरी चौकी प्रभारी ने बताया कि बच्चे के सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे साफ हुआ है कि बच्चे की मौत सिर पर चोट से हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सूक्ष्म का पिता विक्रम दिहाड़ीदार है और माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उनका एक बेटा भी है। दो वर्षीय बच्चे की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बच्चे को दफना दिया गया है।