फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Chief Justice inaugurated the new building of the District Court Complex

Kathua News: जिला न्यायालय परिसर की नई इमारत का मुख्य न्यायाधीश ने किया उद्घाटन

Sun, 06 Apr 2025 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 06 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chief Justice inaugurated the new building of the District Court Complex
नई इमारत का उद्घाटन करते मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान। संवाद - फोटो : kathua
नई इमारत में छह न्यायाधीशों को मिले कोर्ट रूम व चैंबर की सुविधा
विज्ञापन

कठुआ। जिला न्यायालय परिसर को नई इमारत मिल चुकी है। शनिवार को दो मंजिला इमारत का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान ने किया।
नई इमारत में छह न्यायाधीशों के लिए अलग-अलग कोर्ट रूम व चैंबर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा महिला और पुरुष अधिवक्ताओं के लिए भी अलग-अलग बार रूम के अलावा चार लिफ्टों का भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में नई इमारत का निर्माण कार्य साल 2018 में शुरू किया गया था। 30 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कार्य जम्मू -कश्मीर हाउसिंग बोर्ड की ओर से करवाया जा रहा है। पहले चरण में पांच न्यायाधीशों के लिए आवासीय क्वार्टरों का निर्माण कार्य पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन

किया गया था। इसका उद्घाटन मुख्य न्यायाधीश 29 जनवरी को कर चुके हैं। इस मौके पर जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास, डीआईजी जम्मू सांबा-कठुआ रेंज शिव कुमार शर्मा, उप निदेशक अभियोजन सांबा कठुआ रेंज डीपी सिंह, सीपीओ राजेश शर्मा, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश परवीन पंडोह, सीडीएम अजय कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed