{"_id":"68582f1e6c69275c2a0341ec","slug":"chhabil-set-up-on-the-44th-birthday-of-martyr-captain-sunil-chaudhary-kathua-news-c-201-1-knt1006-121284-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शहीद कैप्टन सुनील चौधरी के 44वें जन्मदिवस पर लगाई छबील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शहीद कैप्टन सुनील चौधरी के 44वें जन्मदिवस पर लगाई छबील
Mon, 23 Jun 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
शहीद कैप्टन सुनील चौधरी के जन्म दिवस लगाई छबील में प्यास बुझाते लोग। संवाद
- फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हर साल की तरह शहीद कैप्टन सुनील चौधरी के 44वें जन्मदिवस पर शहर में स्थित उनके स्मारक पर परिजनों की ओर से छबील का आयोजन किया गया। शहीद के परिजनों की ओर से लगाई गई इस छबील में राहगीरों को मीठा पानी पिलाया गया।
रविवार को शहीद कैप्टन के माता-पिता ने पूर्व सैनिकों के साथ उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए छबील शुरू की और दिन भर लोगों को मीठा पानी पिलाया। जिसमें पूर्व सैनिकों ने भी अपना सहयोग दिया। इस मौके पर शहीद कैप्टन के पिता सेवानिवृत्त कर्नल पीएल चौधरी ने अपने बेटे की शहादत को याद करते हुए कहा कि आज भले ही उनका बेटा इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसकी शहादत युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इसी परिकल्पना को ध्यान में रखकर हर साल वह इस छबील का आयोजन करते आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस दौरान वह बेटे का जन्मदिन मनाते हुए शाम के समय शहीद कैप्टन सुनील चौधरी स्मारक पर दीपमाला भी की जाएगी। जबकि घर पर केक काटकर उन्हें गौरवान्वित करने वाले बेटे का जन्मदिवस मनाएंगे। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्नल वीपी शर्मा, कैप्टन प्रेम कुमार, कैप्टर सूरज सिंह, कैप्टन पवन शर्मा, कैप्टन जगदीश आदि भी मौजूद रहेंगे।