फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   chaudhary lal singh loss

Kathua News: दिग्गज चौधरी लाल सिंह को रिकाॅर्ड मतों से हरा दर्शन पहुंचे विधानसभा

Wed, 09 Oct 2024 05:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 09 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
chaudhary lal singh loss
चौधरी लाल सिंह को अपने ही गढ़ बसोहली से दूसरी बार नहीं मिला साथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। दो बार के सांसद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बसोहली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक चौधरी लाल सिंह को रिकार्ड मतों से हराकर ठाकुर दर्शन सिंह विधानसभा पहुंच गए हैं। चौधरी लाल सिंह को अपने ही गढ़ बसोहली से यह दूसरी बार अविश्वास मिला है।

इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी उन्हें बसोहली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीद के अनुरूप साथ नहीं मिला था। उधर, प्रचंड जीत से ठाकुर दर्शन सिंह समर्थकों का जोश परशुराम चौक पर देखते ही बनता था। ठाकुर दर्शन सिंह ने कहा कि बसोहली की जनता ने विकास को चुना है, देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को चुना है। उन्होंने कहा कि बसोहली ने पिछले कई दशकों से जो नहीं देखा वो विकास अब आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती थी और उन्हाेंने जो जिम्मेदारी सौंपी है, इसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उधर, लाल सिंह ने इस हार का ठीकरा वर्तमान व्यवस्था पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि छह साल से सरकार के साथ लड़ रहा हूं । मुझे कोई हार विचलित नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें 1996 की तरह स्ट्रांग रूम के पास निगरानी के लिए बैठने नहीं दिया गया। सीसीटीवी कैमरों के सहारे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बताई गई। लाल सिंह ने आरोप लगाया कि जिस दिन वोटिंग होनी थी उससे पहले शराब बांटी गई और गाड़ियां भी तोड़ी गईं। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के कुछ जिलों में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इन हालातों में किसी को भी चुनाव नहीं लड़ने चाहिए। उन्होंने हरियाणा के रुझान और नतीजों का भी हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed