{"_id":"686ec832a2232140b80c0135","slug":"chants-of-mahadev-echoed-devotees-who-returned-after-darshan-said-the-journey-was-memorable-kathua-news-c-201-1-knt1006-121767-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: महादेव के गूंजे जयघोष, दर्शन कर लौटे भक्त बोले यादगार रही यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: महादेव के गूंजे जयघोष, दर्शन कर लौटे भक्त बोले यादगार रही यात्रा
Fri, 07 Nov 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 07 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
बाबा बफार्नी का दर्शन कर कठुआ पहुंचे महाराष्ट्र से आए भक्त।संवाद
बुधवार सुबह कड़े सुरक्षा घेरे में देश भर से आने वाले भक्तों को किया जम्मू के लिए रवाना
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के चलते देश के कोने-कोने से बाबा बर्फानी के भक्तों के जम्मू-कश्मीर पहुंचने का सिलसिला जारी है। बम-बम भोले के जयघोष से प्रवेशद्वार इन दिनों बाबा बर्फानी के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। भक्तों को आरएफआईडी देने के बाद कड़ी सुरक्षा में अगले पड़ाव के लिए रवाना किया जा रहा है।
बुधवार की सुबह से कड़े सुरक्षा घेरे में देश भर से आने भक्तों को जम्मू के लिए रवाना किया गया। भक्तों के काफिले का स्वागत करने के लिए लंगर कमेटियां में अपार उत्साह देखने को मिला।
शहर के खरोट मोड़ में लगने वाले लंगर कमेटी के प्रधान अशोक बेदी ने कहा कि इससे उन्हें देश भर से आने वाले भक्तों की सेवा का अवसर मिल रहा है। अब बाबा का दर्शन कर लौटने वाले भक्तों की सेवा का उन्हें अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में आने से पहले सुरक्षा को लेकर मन में संशय था, लेकिन लखनपुर पहुंचने पर जिस तरह के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिला है। उसने मन में उमड़ने वाले सभी प्रश्नों को विराम लगा दिया है। अब बिना किसी भय के बाबा का दर्शन प्राप्त होगा।
-अंशू कुमार, कासगंज उत्तर प्रदेश
पहली बार बाबा के दर्शन का सौभाग्य मिला है। महाराष्ट्र से आकर यहां जो अनुभूति हुई है। वह हमेशा स्मृतियों में रहेगी। क्योंकि यात्रा शुरू करने के पहले कुछ संशय मन को विचलित कर रहे थे। लेकिन यात्रा के दौरान प्रशासनिक इंतजामों और लंगर कमेटियों के सहयोग से यात्रा सफल हुई है।
-सुनीता देवधर, अमरावती महाराष्ट्र
पहली बार यात्रा पर आए है। जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने के बाद लखनपुर में जिस तरह के इंतजाम देखने को मिले है। उससे उम्मीद है कि पूरे यात्रा मार्ग में इसी तरह की व्यवस्था देखने को मिलेगी। जो यात्रा को अवश्य सुखद बनाएगी, ऐसा विश्वास है।
-अरविंद, कासगंज उत्तर प्रदेश
श्री अमरनाथ यात्रा प्रबंध में लगे प्रशासन और लंगर कमेटियों के सहयोग से साल दर साल यात्रा सहूलियत में विस्तार हो रहा है। जो देश भर से बाबा का दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों को बार-बार इस यात्रा में आने के मजबूर कर देता है। इस बार भी बाबा का दर्शन पहले जत्थे में हुआ है और पूरी यात्रा बहुत सुखद रही।
- प्रशांत कदम, पुणे महाराष्ट्र