फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Challan of Punjab SRTC Bus in Kathua Jammu

Kathua News: अंतरराज्यीय बस अड्डे पर न रुकने पर चालक का चालान

Thu, 05 Jun 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 05 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Challan of Punjab SRTC Bus in Kathua Jammu
कठुआ। परिवहन विभाग अंतरराज्यीय बस अड्डे पर बाहरी राज्यों की बसों के ठहराव को सुनिश्चित करना चाह रहा है। इसके लिए उपक्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शम्मी शर्मा ने बुधवार को विभाग की टीम के साथ हाईवे पर नाका लगाया। इस दौरान स्टाॅप के नियमों की अनदेखी करने वाले दो बसों के चालकों का चालान किया गया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र पाल शर्मा के निर्देश पर की गई। वहीं, रोडवेज के बस चालकों ने कार्रवाई का विरोध किया है। पंजाब रोडवेज की बस के चालक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नए अंतरराज्यीय बस अड्डे का साइन बोर्ड हाईवे पर लगाया जाना चाहिए। बोर्ड न लगने के कारण चालकों को इस नए अड्डे का पता ही नहीं चलता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चालकों को अंतरराज्यीय बस अड्डे की जानकारी देने के बाद ही यह कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, उपक्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शम्मी शर्मा ने बताया कि अंतरराज्यीय बस अड्डे पर जेकेएसआरटीसी की बसें तो रुक रहीं थी लेकिन पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ रोडवेज की बसें नहीं रुक रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए दो माह पहले ही संबंधित अधिकारियों को पत्राचार समेत टेलीफोन से भी सूचना दी गई थी। फिर भी नियमों का पालन न करने पर यह कार्रवाई करनी पड़ी है। बस चालकों की साइन बोर्ड लगाने की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इस बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed