फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Chalan

एक दर्जन चालान कर छह हजार वसूले

विज्ञापन
Chalan
बसोहली। कोविड-19 की संभावित लहर को देखते हुए बसोहली प्रशासन एक बार फिर से सतर्क हो गया है। प्रशासन ने बिना मास्क घूमने वाले लोगों के प्रति कड़ी कार्रवाई का रुख अपनाते हुए फिर से चालान काटना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार अमन आनंद के नेतृत्व में गठित टीम ने नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के समीप नाका लगाकर हर उस आने जाने वाले व्यक्ति के चालान काटे जिन्होंने मास्क नहीं पहना था। इस दौरान कुल 12 लोगों के चालान काटकर छह हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है, और लोग लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों की भलाई के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिना मास्क घूमने वाले लोगों और सरकार की ओर से जारी नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने अभी तक कोविड-19 की वैक्सीन नहीं लगवाई है, वह वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों खुराकें आवश्यक हैं। किसी भी तरह की मदद के लिए बसोहली प्रशासन व खंड चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए बाकायदा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed