फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Central AC system to be installed at GMC at a cost of Rs 1.4 crore

Kathua News: जीएमसी में 1.4 करोड़ रुपये से स्थापित होगा सेंट्रल एसी सिस्टम

विज्ञापन
Central AC system to be installed at GMC at a cost of Rs 1.4 crore
गोल्डी शर्मा
विज्ञापन

कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के इमरजेंसी ब्लॉक के दो ऑपरेशन थियेटर और उसके दोनों वार्डों को केंद्रीकृत वातानुकूलन करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से ऑपरेशन थियेटर में हीटिंग, वेंटिलेशन व एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) प्रणाली की स्थापना की जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से इसके लिए 1.4 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार एचवीएसी प्रणाली को इस वित्त वर्ष से पहले-पहले स्थापित करवाने की योजना है। इस प्रणाली से ऑपरेशन थियेटरों में मानक तापमान, आर्द्रता और वायु शुद्धता सुनिश्चित की जाएगी। इससे संक्रमण के जोखिम में कमी आती है और मरीज को ऑपरेशन के बाद जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है। यह सारी व्यवस्था टर्नकी आधार पर की जाएगी, जिसमें खरीदारी से लेकर स्थापना और कार्यात्मक बनाने की जिम्मेदारी एक ही ठेकेदार की होती है। इस प्रणाली को स्थापित करने की जिम्मेदारी कॉलेज के यांत्रिक विभाग को सौंप दी गई है, जिस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इन ऑपरेशन थियेटरों और उसके वार्डों में पहले से एयर कंडीशनर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन इन एयर कंडीशनर को एचवीएसी प्रणाली से बदला जाएगा। बता दें कि जीएमसी कठुआ की स्थापना वर्ष 2019 में की गई थी।

इसके बाद से सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में जीएमसी में 18 करोड़ की लागत से एक एमआरआई मशीन स्थापित किए जाने की भी मंजूरी मिल गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed