{"_id":"61e45e22a8a9b97a6e1a8899","slug":"cattle-farmers-bought-milch-animals-in-pashu-dhan-fair-kathua-news-jmu252024565","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु धन मेले में पशुपालकों ने दुधारू पशुओं की खरीदारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु धन मेले में पशुपालकों ने दुधारू पशुओं की खरीदारी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में पशुपालन विभाग की रिंडरपेस्ट चेक पोस्ट पर विशाल पशुधन मेले का आयोजन किया गया। लगातार आठवें रविवार को आयोजित होने वाले मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आए दुधारू मवेशियों की खरीददारी करने के लिए पशुपालकों की भीड़ उमड़ी रही। पशुपालकों ने मेले में आए उन्नत किस्म के दुधारू मवेशियों को खरीदने के साथ वहां पशुपालन से जुड़े विषयों पर लगाए स्टालों से जानकारी भी जुटाई।
जम्मू कश्मीर को दुग्ध उत्पादन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जम्मू कश्मीर पशुपालन विभाग की पहल पर आयोजित होने वाले पशुधन मेले में स्थानीय डेयरी किसान विशेष रूप से अपनी पसंद के पशु खरीदते देखे गए। दिन भर चले मेले के बारे में जिला पशुपालन अधिकारी डॉ. सतवीर सिंह रैना ने बताया कि मेले में 450 के करीब उन्नत नस्ल के दुधारू पशु देश के विभिन्न हिस्सों के विक्रेता लाए थे। जिसमें 350 मवेशी जम्मू कश्मीर के रियासी, ऊधमपुर, डोडा, जम्मू, सांबा के अलावा कश्मीर संभाग के पशुपालकों ने खरीदें है। उन्होंने कहा कि लखनपुर में लगने वाले इन मेलों के दौरान 3 हजार से ज्यादा उन्नत नस्ल के दुधारू मवेशी पशुपालक खरीद चुके हैं और अभी भी यह सिलसिला जारी है। जिससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर दुग्ध उत्पादन में न केवल आत्मनिर्भर होगा बल्कि हम देश के अन्य राज्यों को भी दुग्ध उत्पाद बेचने वालों में शामिल होंगे। इससे रोजगार की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी राहत मिलेगी।